भंडगांव प्लांट मामले में मंत्री चमरा लिंडा सख्त, डीसी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश

भंडगांव प्लांट मामले में मंत्री चमरा लिंडा सख्त, डीसी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश

सेन्हा़ झारखंड सरकार के मंत्री सह विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा ने सेन्हा थाना क्षेत्र के भंड़गांव स्थित बीटीआइपीएल प्लांट के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया है. पत्र में मंत्री ने कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र विशुनपुर (69) अंतर्गत लोहरदगा जिले में स्थापित बीटीआइपीएल प्लांट के संचालन को लेकर कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं. मंत्री ने लोहरदगा उपायुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले की विस्तृत जांच करने और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है.नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप : मंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि खाता संख्या 265, प्लॉट 1350 की करीब 1.85 एकड़ जमीन पर स्थापित इस प्लांट में सीएनटी एक्ट का उल्लंघन हुआ है. साथ ही, प्लांट लगाने से पूर्व अनिवार्य ””””ग्रामसभा”””” की अनुमति भी नहीं ली गयी है. शिकायत के अनुसार, प्लांट के पास संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस और पर्यावरण स्वीकृति नहीं है. साथ ही, प्लांट परिसर में लगभग दो लाख सीएफटी चिप्स का अवैध भंडारण किये जाने की बात भी सामने आयी है. पर्यावरण को नुकसान और अवैध परिवहन : मंत्री ने पत्र में कहा है कि प्लांट से जुड़े वाहन ओवरलोड खनिज का परिवहन कर रहे हैं, जिससे स्थानीय जैविक पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने पूर्व के मामलों का हवाला देते हुए बताया कि इस कंपनी पर पहले भी बालू चोरी और अवैध खनन के आरोप लगे थे, जिस पर नोटिस तो जारी हुआ लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. मंत्री ने उपायुक्त को निर्देशित किया है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच कर संबंधित दस्तावेजों के साथ विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध करायें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >