दामोदर महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

दामोदर महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

लोहरदगा़ दामोदर बचाओ आंदोलन का एक प्रतिनिधिमंडल ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 25 मई को दामोदर नदी के उद्गम स्थल चूल्हा पानी में आयोजित होने वाले देवनद दामोदर महोत्सव (गंगा दशहरा) के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया. बुनियादी सुविधाओं और सड़क मरम्मत की मांग : ज्ञापन में महोत्सव से पूर्व क्षेत्र की बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की गयी. इसमें उद्गम स्थल की साफ-सफाई, रंग-रोगन, बड़की चांपी से सलगी तक पथ की मरम्मत और चूल्हा पानी तक कच्ची सड़क को सुदृढ़ करना शामिल है. साथ ही चूल्हा पानी गांव के पेयजल कूप की सफाई, विद्युत व्यवस्था बहाल करने और श्रद्धालुओं के लिए बहेरामांडर के पास टैंकर से शुद्ध जल उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया. खमहार गांव में अधूरी पड़ी नल-जल योजना को तत्काल शुरू कर घर-घर जलापूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गयी. प्रशासन ने दिया सहयोग का आश्वासन : प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस महोत्सव में लोहरदगा, रांची, गुमला और लातेहार से काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. यहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ स्थानीय जनजातीय समाज द्वारा खोड़हा जतरा का आयोजन भी होता है. उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी ताकि कार्यक्रम निर्बाध संपन्न हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >