लोहरदगा. मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, बरवा टोली के तत्वावधान में मंदिर का चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आगामी 4 जून (गुरुवार) को श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया जायेगा. इस संबंध में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर आयोजन की विस्तृत जानकारी दी और क्षेत्रवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया. पदाधिकारियों ने बताया कि 4 जून को सुबह 8:00 बजे से विशेष पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन होगा. इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से भव्य भंडारे की शुरुआत होगी, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है. शाम 7:00 बजे महाआरती संपन्न होगी. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रात्रि 8:00 बजे से आयोजित होने वाला भव्य मां भगवती जागरण है, इसमें सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा देवी भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी. समारोह को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. मौके पर मुख्य रूप से ट्रस्ट के रमेश साहू, उत्तम शास्त्री, गुंजन गोयल और नागेंद्र प्रजापति सहित कई सदस्य उपस्थित थे. जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी गयी आमजनों की समस्या
लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीणा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम की अध्यक्षता में उपायुक्त सभाकक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं को रखा. जनता मिलन के दौरान भूमि संबंधित, भवन की आवश्यकता, नया राशन कार्ड, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, विद्यालय में नामांकन सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. सभी आगंतुकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा भी मौजूद थे.
