लोहरदगा़ महिला पतंजलि योगा ग्रुप, पावरगंज की ओर से स्थानीय आनंद सरस्वती बाल निकेतन में होलाष्टक अष्टमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप की कोषाध्यक्ष संजुक्ता देवी ने किया. समारोह में महिलाएं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर खूब मनोरंजन किया. कार्यक्रम पूरी तरह से महिलाओं के आपसी सहयोग से संपन्न हुआ. मौके पर संजुक्ता देवी ने सभी से आह्वान किया कि पूरे जिले में भाईचारा और आपसी मेल-मिलाप के साथ होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाये. उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियां बांटने का माध्यम है. कार्यक्रम में बिंदिया देवी, सुमन देवी, लीलावती देवी, उषा देवी, शोभा खत्री, देवंती गुप्ता, दीपमाला देवी, रूपा देवी, संतोषी देवी, जयंती देवी, चंदा देवी, बबीता देवी, रिंकी देवी, प्रीति कुमारी, तन्नू कुमारी व पूजा कुमारी सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं.
महिला पतंजलि योगा ग्रुप ने मनाया होली मिलन समारोह
महिला पतंजलि योगा ग्रुप ने मनाया होली मिलन समारोह
