चार से पांच दिन में मिल रहा रसोई गैस

खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब स्थानीय स्तर पर रसोई गैस की आपूर्ति पर साफ दिखने लगा है

कॉमर्शियल गैस के इंतजार में बंद होने के कगार पर होटल, ढाबा, गैस एजेंसी दुकानों में लग रहा जमवाड़ा

कुड़ू लोहरदगा. खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब स्थानीय स्तर पर रसोई गैस की आपूर्ति पर साफ दिखने लगा है। प्रखंड में घरेलू और कामर्शियल गैस सिलेंडर की भारी कमी से आमजन और व्यवसायी दोनों परेशान हैं। शहरी क्षेत्रों में इंडेन और एचपी गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों को सिलेंडर मिलने में चार से पांच दिन का समय लग रहा है। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और कठिन है, जहाँ महिलाएँ लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। होटल और ढाबा संचालकों का कहना है कि कामर्शियल सिलेंडर न मिलने से आधा कारोबार ठप हो गया है। मिठाई और अन्य व्यंजन बनाने में कठिनाई के कारण कई दुकानों ने कोयला चूल्हे का सहारा लेना शुरू कर दिया है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि रोजाना गैस की आपूर्ति पहले जैसी नहीं हो पा रही है, लेकिन ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास जारी हैं। क्या कहते है गृहिणी व दुकानदार

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को महिलाओं चंचला देवी, पार्वती देवी, दसमति देवी व द्रोपति देवी ने बताया कि पांच दिन पहले गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग किया था, शुक्रवार को गैस सिलेंडर मिला है. चार दिन से खाना लकड़ी चूल्हा में बना रहे थे सबसे अधिक परेशानी दूध गर्म करने व पानी गर्म करने को लेकर हुई है. कुड़ू के दो दुकानों में गये थे जहां 1600 सौ रुपए मांग रहा था. होटल संचालक संजय कुमार तिलक, अमित कुमार बंटू,राजू कुमार रजक, रामू साहू ढाबा संचालक गगन कुमार तथा अन्य न बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नही मिलने के कारण आधा दुकानदारी बंद हो गयी है.

बताया जाता है कि कुड़ू के कुछ दुकानदार जो एंजेसी से गैस सिलेंडर खरीदार रिफिल करते हुए गैस खुदरा में बेचते हैं वह आपदा में अवसर तलाश रहें हैं. दो दिन पहले एक शादी वाले घर पर 1500 -1500 सौ रुपये में दो गैस सिलेंडर दिया.

सिलेंडर की कमी जिले में नहीं है : सीओ

पूरे मामले में सीओ संतोष उरांव ने बताया कि सभी आमजनों को सुलभ रूप से गैस सिलेंडर मिलेगा, गैस सिलेंडर की कमी जिले में नहीं है. प्रखंड प्रशासन लगातार निगरानी व एंजेसी संचालक से बात कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >