जेपीएल में चमके लोहरदगा के क्रिकेटर व कोच

जेपीएल में चमके लोहरदगा के क्रिकेटर व कोच

लोहरदगा़ झारखंड प्रीमियर लीग के लिए हुए खिलाड़ियों के चयन में लोहरदगा जिले के क्रिकेटरों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है. जिले के कई खिलाड़ियों का विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों में चयन हुआ है, जिससे पूरे जिले में खुशी का माहौल है. लोहरदगा के प्रतिभाशाली क्रिकेटर जतिन पांडे को रांची टाइटंस ने 4 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. वहीं लक्ष्य, आदित्य राज झा और हिमांशु रंजन कुमार को 50-50 हजार रुपये में खरीदा गया. इसके अलावा युवराज कुमार को 25 हजार रुपये में टीम में जगह मिली.

खिलाड़ियों के चयन के साथ-साथ लोहरदगा के क्रिकेट कोच अमित कुमार को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें जमशेदपुर स्टीलर्स फ्रेंचाइजी ने असिस्टेंट कोच के रूप में नियुक्त किया है. यह उपलब्धि जिले के क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है.

इस अवसर पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने सभी चयनित खिलाड़ियों एवं कोच अमित कुमार को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं. एसोसिएशन के अध्यक्ष भास्कर दास सचिव आलोक रात ने शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >