Lohardaga News: ‘वॉकोथॉन 2.0’ में गूंजा फिट यूथ का संदेश, कदमताल करते युवाओं ने कहा- युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति

लोहरदगा में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा वॉकोथॉन 2.0 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया।

लोहरदगा : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रव्यापी मेगा इवेंट ‘वॉकोथॉन 2.0’ का आयोजन लोहरदगा में किया गया. स्वस्थ भारत और फिट यूथ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने वाले इस अभियान में देशभर की 800 से अधिक शाखाओं के हजारों युवाओं और नागरिकों ने हिस्सा लिया.

युवाओं ने दिया फिटनेस का संदेश

जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने निर्माणाधीन रानी सती मंदिर प्रांगण से निर्माणाधीन श्रीराम दरबार मंदिर तक कदमताल करते हुए स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया. इस दौरान ‘युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति’ का स्लोगन दिया गया.

सामाजिक कार्यों में सक्रिय है मंच

आयोजन में स्थानीय सामाजिक गणमान्य लोगों और मंच के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही. मंच के सचिव चंदन राजगढ़िया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सामाजिक सरोकारों, रक्तदान शिविर, चिकित्सा सेवाओं और युवा शक्ति को रचनात्मक दिशा देने के लिए लगातार कार्य करता रहा है.

कार्यक्रम में शिव प्रसाद राजगढ़िया, किशोर बंका, रामप्रकाश मोदी, अमर पोद्दार, विमल बंका, रितेश बंका, जय प्रकाश शर्मा, अनुराग पोद्दार, चंदन राजगढ़िया, विकास सर्राफ, आशीष पोद्दार, मयंक मोदी, शुभम शर्मा, आरुष पोद्दार, प्रतीक पोद्दार, चिंटू तमेड़ा, शशांक बर्मन समेत अन्य लोग शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >