टेलर और पिकअप वैन की टक्कर में एक की मौत, बंगाल से पोल्ट्री मुर्गी पिकअप वैन से लौट रहा था

इसी दौरान सरायकेला खरसावां में विपरीत दिशा से आ रहा टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे पिकअप वैन चालक की मौत हो गयी तथा वैन में सवार अन्य दो लोग घायल हो गये. बताया गया कि घायल दोनों युवक रांची के निवासी है.

किस्को : बगड़ू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी हाशिम मीरदहा के 22 वर्षीय पुत्र दानिश मीरदहा की मौत सोमवार को बीते रात हो गयी. बताया जा रहा है कि मृतक बंगाल से पोल्ट्री मुर्गी पिकअप वैन में लेकर लौट रहा था.

इसी दौरान सरायकेला खरसावां में विपरीत दिशा से आ रहा टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे पिकअप वैन चालक की मौत हो गयी तथा वैन में सवार अन्य दो लोग घायल हो गये. बताया गया कि घायल दोनों युवक रांची के निवासी है.

इस घटना में पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए औऱ वाहन में लोडेड दर्जनों पोल्ट्री मुर्गी भी मर गये. बताया गया कि घर में कमानेवाला वह अकेला युवक था. उसकी मौत हो जाने से परिवार कर रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि घटना के बाद शव को लाया जा रहा है. वही टेलर वैन को स्थानीय पुलिस जब्त कर ली है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >