लोहरदगा-कोरबा नयी रेल लाइन परियोजना की मंजूरी पर चैंबर ने जताया आभार

लोहरदगा-कोरबा नयी रेल लाइन परियोजना की मंजूरी पर चैंबर ने जताया आभार

लोहरदगा. लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने लोहरदगा को कोरबा / धरमजयगढ़ से जोड़ने वाली नयी रेल लाइन परियोजना को पिछले पांच दशकों के जन-संघर्ष और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों का प्रतिफल बताया है. पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता के कारण इस 291 किलोमीटर (220 किमी छत्तीसगढ़ व 71 किमी झारखंड) लंबी रेल परियोजना का मार्ग प्रशस्त हुआ है. इससे इस पिछड़े व आदिवासी बहुल क्षेत्र में उद्योग, कृषि, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के विकास के नये द्वार खुलेंगे. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद राधेश्याम राठियाए सांसद सुखदेव भगत, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, महेश पोद्दार, धीरज प्रसाद साहू और समीर उरांव के प्रति आभार व्यक्त किया गया है. आभार जताने वालों में लोहरदगा चैंबर के अध्यक्ष रीतेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, कमल प्रसाद केसरी, अभय अग्रवाल, संजय बर्मन, उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल, धनंजय कांस्यकार, सचिव राकेश सिन्हा, सह सचिव अनीस मित्तल और कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने बधाई देते हुए इनके प्रति आभार प्रकट किया है. डीसी ने जनता दरबार में सुनीं जन-समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये आमजनों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं. इस दौरान ग्रामीणों ने रास्ता विवाद, बैंक निकासी, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, भूमि म्यूटेशन, दाखिल-खारिज और पेयजल सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किये. उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्धारित समयावधि में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन शिकायतों के निष्पादन की नियमित रूप से समीक्षा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >