लोहरदगा. लोहरदगा में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का लोहरदगा शहर में आंशिक प्रभाव देखा गया .कुछ समय के लिए भाजपाइयों ने रेलवे साइडिंग के पास सड़क जाम कर नारेबाजी की. जिसे पुलिस ने समझा बूझाकर शांत कराया और सड़क जाम को समाप्त किया .वहीं बंद को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं. हालांकि बंद के दौरान बाजार एवं दुकान सामान्य रूप से खुली रही. वहीं बस और बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन नहीं हुआ .लंबी दूरी के वहां नहीं चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा .
ये भी पढ़ें: परिसीमन के खिलाफ 30 को रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली : बंधु तिर्की
