लोहरदगा : आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 27 अगस्त को गुदरी बाजार स्थित मुंद्रिका बैंक्वेट हॉल में नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया है. सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नेत्र जांच वाहन से लोगों की आंखों की जांच होगी. विद्यार्थियों और युवाओं को नि:शुल्क चश्मा दिया जायेगा.
रक्षाबंधन पर अतिथियों को बांधा जायेगा रक्षा सूत्र
शिविर के साथ रक्षाबंधन उत्सव भी मनाया जायेगा. दोपहर दो बजे फाउंडेशन की सेविकाएं मुख्य अतिथि डीसी संदीप कुमार मीणा, एसपी सादिक अनवर रिजवी, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप और सीआरपीएफ जवानों व अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधेंगी. अतिथियों का स्वागत पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाज से किया जायेगा.
तैयारियों में जुटी फाउंडेशन की टीम
जिला अध्यक्ष डॉ कुमुद अग्रवाल और सचिव सुनील अग्रवाल तैयारियों में जुटे हैं. संयोजक जय प्रकाश शर्मा ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: गढ़वा में 36 मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, अब तक 162 लोगों को मिली नई रोशनी
