लोहरदगा का 1.5 मीट्रिक टन आम्रपाली आम दुबई निर्यात, बना नया इतिहास

लोहरदगा का 1.5 मीट्रिक टन आम्रपाली आम दुबई निर्यात, बना नया इतिहास

लोहरदगा़ लोहरदगा जिले का 1.5 मीट्रिक टन आम्रपाली आम मंगलवार को कोलकाता से दुबई के लिए निर्यात किया गया. कोलकाता स्थित एपीडा मुख्यालय से इसका वर्चुअल फ्लैग ऑफ हुआ. इस कार्यक्रम में एपीडा चेयरमैन अभिषेक देव, क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत मंडल, उद्यान विभाग झारखंड की मणिमाला खलखो, लोहरदगा डीडीसी राज महेश्वरम, डीडीएम नाबार्ड और सेनेम नेरेम एफपीओ की अध्यक्ष एमलेन कंडुलना शामिल हुईं. एपीडा चेयरमैन ने भविष्य में भी किसानों को सहयोग देने और निर्यात बढ़ाने की इच्छा जतायी. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि और कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार से जोड़ने वाला कदम बताया़ उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना व अन्य प्रयासों से वर्ष 2017-18 से 2025-26 के बीच आम के बागानों का दायरा बढ़कर 6,306 एकड़ हो चुका है, जिससे 7,288 किसान लाभान्वित हो रहे हैं. वर्तमान में 1,780 एकड़ में लगे आम के पौधे फल दे रहे हैं और वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2,588 मीट्रिक टन आम उत्पादन का अनुमान है. पूर्व में यहां के आम स्थानीय मंडियों और ओडिशा तक ही सीमित थे, जिससे किसानों को कम मूल्य मिलता था. डीसी ने कहा कि निर्यात को सुदृढ़ करने के लिए ग्रेडिंग-सॉर्टिंग यूनिट, प्री-कूलिंग और कोल्ड चेन जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. एपीडा के सहयोग से भविष्य में इसे खाड़ी देशों और यूरोप के बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >