लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा सेवा ने किया डीसी एसपी सहित कई वरीय पदाधिकारियों से औपचारिक मुलाकात

लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा सेवा ने किया डीसी एसपी सहित कई वरीय पदाधिकारियों से औपचारिक मुलाकात

लोहरदगा. लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा सेवा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में सहित तमाम पदाधिकारियों ने सोमवार को डीसी संदीप कुमार मीना, एसपी सादिक अनवर रिजवी,डीडीसी राज महेश्वरम और डीईओ सुनंदा दास चंद्रमौलेश्वर से कार्यालय कक्ष में औपचारिक मुलाकात की. मौके पर लायंस अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा कि लोहरदगा में नवगठित क्लब स्वास्थ्य सेवा का कार्य करना चाहती हैं. आई कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन क्लब आयोजित करेगा. डीसी संदीप कुमार मीना ने क्लब को अपनी सामाजिक जिम्मेवारियों को बखूबी रूप से उठाने की बात कही. एसपी सादिक अनवर रिजवी ने नगर क्षेत्र में वार्डनुसार नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही. लायंस सचिव सतीश कुमार जयसवाल ने इस संबंध में सकारात्मक कदम उठाये जाने पर सहमति दी. डीडीसी राज महेश्वरम और जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनंदा दास चंद्रमौलेश्वर ने भी क्लब को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. मौके पर अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, सचिव सतीश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष अधिवक्ता देवाशीष कार, अशोक पोद्दार, राजकुमार वर्मा, गौतम लेनिन, उदय गुप्ता, सत्यजीत देवघरिया, कन्हाई दास, दीपक कर्मकार, उपेन्द्र प्रसाद सहित कई लायंस क्लब पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >