विधिक जागरूकता कार्यक्रम लोगों तक न्याय पहुंचाने में महत्वपूर्ण : बीडीओ

विधिक जागरूकता कार्यक्रम लोगों तक न्याय पहुंचाने में महत्वपूर्ण : बीडीओ

कुड़ू़ कुड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देशानुसार झालसा तथा नालसा के कार्यक्रमों के तहत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर न्याय के प्रति जागरूक बनाना था. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित ऐसे कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. विभिन्न कानूनों पर दी गयी जानकारी : शिविर में अधिवक्ता प्रवीण कुमार भारती ने उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी विषयों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने सिविल विवाद, आपसी लड़ाई-झगड़े, भूमि एवं संपत्ति संबंधी मामलों, टाइटल सूट, पार्टीशन सूट, पोक्सो अधिनियम और सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों में मिलने वाले कानूनी अधिकारों और न्यायिक प्रक्रियाओं के बारे में बताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं. इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी गयी और आवश्यक कानूनी परामर्श दिया गया. मौके पर पीएलवी हफीजुल अंसारी, मीना कुमारी, जीत नारायण शाही समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >