एलइडी वैन से चलाया गया विधिक जागरूकता अभियान

एलइडी वैन से चलाया गया विधिक जागरूकता अभियान

सेन्हा. डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर प्रखंड के सेन्हा, अरु, जोगना सहित विभिन्न पंचायतों में एलइडी वैन के माध्यम से 90 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को वीडियो दिखाकर नशाखोरी, डायन बिसाही, अशिक्षा और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया. बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए इसे कानूनन अपराध बताया गया. मौके पर पीएलवी प्रियांशु यादव, पुनु देवी, दुखिता मिंज और मंजू खाखा ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य, पोषण व सामाजिक सुरक्षा की जानकारी दी. साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098, 100 और 112 के बारे में बताया. मौके पर अनूप उरांव, अंश उरांव, अनिता कुमारी, सागर उरांव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. सांसद सुखदेव भगत आज दो पथों की रखेंगे आधारशिला

लोहरदगा. विशुनपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क (पीएम जनमन ) योजना के अंतर्गत स्वीकृत योजना सेरका से जालिम भाया हापुड़ (9- 11) किलोमीटर तथा दिरगांव से सनैय टांगर (4.98) किलोमीटर पथ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास 18 मई को सांसद सुखदेव भगत मंत्री चमरा लिंडा की उपस्थिति में करेंगे. उल्लेखनीय है कि यह पथ कई वर्षों से जर्जर अवस्था में था़ इस क्षेत्र की जनता ने सड़क नहीं बनने पर वोट बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया था. सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि सड़क का निर्माण कराने की योजना को स्वीकृति दिलायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >