कमले ढोडहा नदी में नदी पूजन कर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम किया गया

फोटो कार्यक्रम में शामिल लोग लोहरदगा : गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विकास भारती बिशनपुर द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल के द्वारा कमले ढोडहा नदी में

फोटो कार्यक्रम में शामिल लोग लोहरदगा : गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विकास भारती बिशनपुर द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल के द्वारा कमले ढोडहा नदी में नदी पूजन कर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम हेसल के ग्राम प्रधान घनश्याम भगत एवं देवनंदन भगत और वार्ड सदस्य करुणा भगत के नेतृत्व में नदी पूजन का आयोजन किया गया. नदी पूजन से पूर्व कल्याण अस्पताल से ढोडहा नदी तक उपस्थित जन समुदाय के द्वारा पर्यावरण की रक्षा नदियों की पवित्रता बनाए रखने संबंधी नारे लगाते हुए रैली के रूप में नदी तक गए. नदी पूजन के पूर्व अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार पाठक के द्वारा बताया गया कि विकास भारती बिशनपुर के द्वारा प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा मनाया जा रहा है. जिसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता एवं नदियों की स्वच्छता है. नदियों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने में हम सभी की महती भूमिका है. हम प्रण लें कि नदियों की पवित्रता के लिए हम सदेव कार्य करेंगे और लोगों को जागरूक बनाएंगे. आज के ही दिन गंगा नदी का अवतरण धरती पर हुआ था. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद करुणा भगत द्वारा भी लोगों को संबोधित किया गया. घनश्याम पाहन एवं देवनंदन पहान द्वारा पारंपरिक रूप से नदी पूजा किया गया. कार्यक्रम के पश्चात अस्पताल परिसर में नीम एवं करंज के पौधे का रोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया .कार्यक्रम में मुकेश साहू, फारुख अंसारी, डॉक्टर सुनील प्रसाद, भजन भगत, दिनेश लोहार, सुरेंद्र लोहार, मानती देवी, अनीता देवी, सुखन उरांव, अंशु कुमारी, उर्मिला कुजूर, याशिका तिग्गा, राहुल, सावित्री तिर्की, शीला उरांव, सीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >