किस्को-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की मनमानी से लग रहा जाम, परेशानी

किस्को-लोहरदगा एनएच-143ए पर सड़क निर्माण और भारी वाहनों की मनमानी से भीषण जाम लग रहा है. स्कूली बच्चों और मरीजों को हो रही भारी परेशानी, प्रशासन से सुधार की मांग.

लोहरदगा : किस्को-लोहरदगा एनएच-143ए बाइपास पर हिरही से अरु तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. निर्माण में लगे हाइवा और अन्य भारी वाहनों की मनमानी के कारण किस्को-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है.

हर रोज लगभग एक किलोमीटर लंबी कतार

सड़क के बीचोबीच वाहन खड़े कर दिये जाने से हर रोज लगभग एक किलोमीटर लंबी कतार लग जाती है. सड़क का आधा हिस्सा डस्ट लदे बड़े वाहनों से घिरा रहता है. बचे हुए संकरे रास्ते से छोटे वाहनों और पैदल यात्रियों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है. साइड लेने के प्रयास में कई वाहन सड़क किनारे मिट्टी में धंस रहे हैं.

आवागमन नें होत है परेशानी

इस भीषण जाम के कारण स्कूली बच्चे, कार्यालय जाने वाले कर्मी और मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस तक घंटों फंसी रहती है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और एनएचएआइ से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाये. भारी वाहनों के लिए अलग लेन व समय निर्धारित हो तथा सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर रोक लगायी जाये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >