लोहरदगा. एसएस स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन और शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में ललित नारायण स्टेडियम में कराटे बेल्ट और सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया. ज्ञात हो कि बीते 17 मई को रेंशी श्रवण साहू (ब्लैक बेल्ट छठवीं डॉन) की देखरेख में कराटे खिलाड़ियों की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा हुई थी. इस परीक्षा में सफल रहने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. सर्टिफिकेट पाने वालों में पर्पल से ब्राउन बेल्ट तनु उरांव और आराधना उरांव, ब्लू बेल्ट से पर्पल बेल्ट जुनैद रजा अंसारी और निखिल कुमार साहू, ग्रीन से ब्लू बेल्ट अर्श अर्पित टोप्पो, निखिल कुमार साहू, जुनेद राजा अंसारी तथा ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट अर्पिता टोप्पो, भूमिका, आराध्या, अर्पिता, तक्ष्वी शंकर, रिद्धि रानी और अंश राज, येलो से ऑरेंज बेल्ट ईशा भगत, लक्ष्मी शंकर, आसिफा नाज, व्हाइट से येलो बेल्ट अमीना परवीन, पूनम कुमारी और ईशा भगत शामिल हैं. सर्टिफिकेट वितरण समारोह में विशेष रूप से ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन प्रियांशु सिंह, सानिया परवीन, यश उराव, आदर्श राव,मृगांक वैभव और संतुष्टि महली मौजूद थे. राज्य महासंघ के सम्मेलन को सफल बनाने का लिया संकल्प
लोहरदगा़ अनुबंध, पारा, आउटसोर्सिंग आदि कर्मियों को परमानेंट करने तथा वर्षों तक चलने वाली योजनाओं को गैर योजना में परिवर्तित करने के लिए झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा लोहरदगा की आम बैठक मो मुमताज अहमद की अध्यक्षता में पुराना समाहरणालय के समक्ष हुई. इसमें जामताड़ा में आयोजित राज्य महासंघ के 7वें सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. बैठक में संगठन, कोष, राज्य एवं जिला सम्मेलन पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया. बैठक को मो मुमताज अहमद, मो जफर आलम, अजय कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार, किशुन दास, प्रदीप राम, महेश कुमार सिंह महामंत्री झारखंड राज्य जनसेवक संघ, संतोष उरांव, प्रकाश उरांव आदि ने भी संबोधित किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.