कानूनी चेतना का संदेश लेकर भंडरा पहुंचा न्याय रथ

कानूनी चेतना का संदेश लेकर भंडरा पहुंचा न्याय रथ

भंडरा़ न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और कानूनी अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) लोहरदगा द्वारा संचालित न्याय रथ अभियान के तहत भंडरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया. झालसा के निर्देशानुसार डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा तथा सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में भंडरा के साप्ताहिक मंगल बाजार तथा ब्लॉक परिसर में एलइडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया. पीएलवी शीत महतो, सीमा कुमारी व संतोष महतो के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. मौके पर लोगों को वृद्धा, विधवा व मैया सम्मान योजना, बाल आशीर्वाद, कन्यादान योजना समेत विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसके अलावा पारिवारिक विवादों के समाधान, बाल विवाह निषेध, डायन-बिसाही प्रथा की रोकथाम, साइबर क्राइम से बचाव, भूमि संरक्षण व शिक्षा की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गयी. पीएलवी शीत महतो ने ग्रामीणों को बताया कि डालसा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, वंचित व जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करा रहा है. प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकारों की जानकारी देकर न्याय तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >