लोहरदगा. अजय कुमार पंकज को भारतीय जनता पार्टी का लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर महामंत्री प्रदीप वर्मा ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी. अजय कुमार पंकज को लोहरदगा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है. अध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद अजय पंकज ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना और तमाम लोगों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी. संगठन के लिए वे पहले से ही सर्मपित रहें हैं और और अब और ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ गयी है. बधाई देने वालों में ओमप्रकाश सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, आकाश पंकज, शुभम पंकज, राजेश साहू, श्रीचंद प्रजापति, अनिल उरांव, ओमप्रकाश गुप्ता, बाल्मीकि साहम, राहुल रजक, मिथुन तमेड़ा, पशुपतिनाथ पारस, प्रमोद वर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं.
लोहरदगा में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शांति पूर्ण संपन्न

लोहरदगा में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शांति पूर्ण संपन्न
Copied link
लोहरदगा में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शांति पूर्ण संपन्न