Jharkhand News: लोहरदगा में बड़ा हादसा टला, रिहायशी इलाकों में गिरी बॉक्साइट लेकर जा रही रोपवे ट्रॉली

Jharkhand News: लोहरदगा में बॉक्साइट लेकर जा रही रोपवे ट्रॉली रिहायशी इलाकों गिर गयी. स्थानीय लोगों ने इस घटना के पीछे हिंडाल्को कंपनी को जिम्मेदार बताया है.

Jharkhand News, लोहरदगा, गोपीकृष्ण : लोहरदगा में रविवार को बड़ा हादसा टल गया. दरअसल बॉक्साइट लेकर जा रही रोपवे ट्रॉली शहर के रिहायशी इलाकों गिर गयी. जिसके बाद अफरा तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने इस घटना के पीछे कंपनी को जिम्मेदार बताया. बता दें कि 15 वर्ष पहले भी इसी तरह की घटना घटी थी. जिसमें एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी थी.

क्या है मामला

रविवार को हर दिन की तरह हिंडाल्को कंपनी का रोपवे ट्रॉली बॉक्साइट लेकर जा रहा था. इस दौरान अचानक एक दर्जन ट्रॉली लोहरदगा शहरी क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में गिर गया. गनीमत रही कि छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों की आवाजाही न के बराबर थी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कहा कि रोपवे के मेंटेनेंस का काम अगर हुआ होता तो शायद यह हादसा नहीं होता.

15 साल पहले हुए हादसे से नहीं लिया गया कोई सबक

बता दें कि इस रोपवे की स्थापना इंडाल कंपनी के द्वारा ब्रिटिश काल में हुआ था. बाद में इसे हिंडाल्को ने खरीद लिया. इसके बाद से हिंडाल्को ही रोपवे का परिचालन करा रही है. उस वक्त छोटी ट्रॉली से बॉक्साइट ढुलाई होती थी और इसकी ऊंचाई भी बेहद कम थी. लेकिन विगत कुछ सालों से हिंडालको कंपनी ने अपने लालच से ट्रॉली की साइज बड़ी कर दी और सुरक्षा का नाम पर वही पुराना ढर्रा अपना रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कंपनी ने 15 साल पहले हुए हादसे से कोई सबक नहीं लिया और वहीं पुरानी प्रक्रिया बरकारार है.

Also Read: Gumla Crime News: गुमला में चौथी क्लास की छात्रा की हत्या, घर के पिछले दरवाजे के पास बरामद हुआ शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >