धीरज प्रसाद का इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना गौरवशाली क्षण

धीरज प्रसाद का इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना गौरवशाली क्षण

लोहरदगा. लोहरदगा ज़िले के सूंड़ी समाज की कार्यकारिणी एवं अभिभावकों की टीम ने अपने मुख्य संरक्षक और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू उर्फ धीरू बाबू से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ और वैश्य समाज के भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि धीरू बाबू का अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे सूंड़ी समाज और लोहरदगा ज़िले के लिए गर्व की बात है. सदस्यों ने व्यक्त किया कि धीरू बाबू कर्मठ, जुझारू और बौद्धिक क्षमता से परिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी हैं. उनके मार्गदर्शन में लोहरदगा और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों का विकास हुआ है और आगे भी गरीब मज़दूरों के हितों की लड़ाई उनकी प्राथमिकता रहेगी. उनका व्यक्तिगत जीवन और राजनीतिक सफर त्याग, समर्पण और असहायों की मदद से जुड़ा रहा है. सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि धीरू बाबू का सकारात्मक नेतृत्व और छत्रछाया लोहरदगा ज़िले को सदैव मिलता रहे. इस मुलाकात में संरक्षक गुप्तेश्वर प्रसाद, नंदकिशोर साहू, दुखहरण साहू, सचिव पंकज साहू, उपाध्यक्ष विनय साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, सह सचिव राजीव रंजन सहित कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार, सुधीर कुमार साहू, बिनोद प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, संदीप साहू, ब्रजेश साहू, नवल साहू, नवीन साहू, राकेश कुमार साहू और आशीष साहू उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >