धीरज प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष को क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने का निमंत्रण दिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार मुलाकात की

लोहरदगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दीं. मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों के साथ सामाजिक और खेल गतिविधियों पर भी चर्चा हुई.

धीरज प्रसाद साहू ने लोहरदगा में 9 फरवरी से आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देगा, खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा और क्षेत्र में खेल संस्कृति व भाईचारे को बढ़ावा देगा.

संगठनात्मक चर्चा में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया. साहू ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. किसानों, मजदूरों, युवाओं और पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी निरंतर संघर्षरत है.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन संगठन के लिए प्रेरणादायक है और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा. सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के माध्यम से जनता से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस मुलाकात से संगठनात्मक दृष्टि से सकारात्मक संदेश गया है और आने वाले समय में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >