विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

भंडरा. बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने प्रखंड सभागार में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए सभी कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा और सभी विभाग सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप लक्ष्य पूरा करें. बैठक में मनरेगा के तहत रोजगार सृजन और महिलाओं की भागीदारी (मानव दिवस) बढ़ाने पर जोर दिया गया. साथ ही, लंबित अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत वितरित पशुओं और पेंशन योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कर जल्द रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने को कहा. मौके पर प्रखंड के विभिन्न विभागों के कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे. भाजपा नगर कमेटी ने मिठाईयां बांटी, मनाया जश्न

लोहरदगा. भाजपा नगर मंडल लोहरदगा में राजेश महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम तथा पांडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया. लोगों ने मिठाईयां बांटी और खुशी का इजहार किया. इस मौके पर ब्रज बिहार प्रसाद, उमेश कांस्यकार, अनूप महतो, रामलाल उरांव, पहलवान सिंह, राजू प्रजापति, प्रदीप खत्री, राजेश अग्रवाल, दीपक साहू, नीरज कुमार, अनूप कांसकार, विकास कांस्यकार, ज्ञानेश गुप्ता, शंकर प्रजापति, प्रेम किशोर प्रजापति, अनूप वर्मा, संजय महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >