एक सप्ताह में 90 प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करने का निर्देश

एक सप्ताह में 90 प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करने का निर्देश

किस्को. पेशरार प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अजय तिर्की की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने सभी ग्राम रोजगार सेवकों को एक सप्ताह के भीतर 90 प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने मानव दिवस सृजन में खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए तुईमु और हेसाग पंचायत के कर्मियों को जनवरी अंत तक लक्ष्य पूरा करने की चेतावनी दी. बैठक में सामाजिक अंकेक्षण के लंबित एटीआर को भी एक सप्ताह में अपलोड करने और आवास योजनाओं को जल्द पूर्ण करने की हिदायत दी गयी. इसके पश्चात अधिकारियों ने बागवानी व कूप निर्माण का भौतिक निरीक्षण किया. बीडीओ ने बागवानी लाभुकों को पाले से बचाव, इंटरक्रॉपिंग और घेरान के तकनीकी निर्देश दिये. मौके पर सभी ग्राम रोजगार सेवक, बीपीओ तौसीफ इस्लाम, कनीय अभियंता सूरज प्रजापति व अन्य कर्मी मौजूद थे. उपायुक्त डॉ ताराचंद के नाम पर बना फर्जी व्हाट्सएप आइडी

लोहरदगा. जिला उपायुक्त डॉ ताराचंद के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी व्हाट्सएप आइडी बनाने का मामला सामने आया है. जालसाज अंतरराष्ट्रीय नंबर 84352669814 का उपयोग कर भ्रामक संदेश भेज रहे हैं. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक ने नागरिकों को आगाह करते हुए कहा कि प्रशासन ऐसी फेक आइडी से सतर्क रहने की हिदायत देता है. किसी भी संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करें और न ही कोई प्रतिक्रिया दें. यदि इस नंबर से कोई संपर्क करे, तो तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें, ताकि संबंधित दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >