बौद्ध मठ के जीर्णोद्धार का निर्देश

बौद्ध मठ के जीर्णोद्धार का निर्देश

कैरो़ उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कैरो प्रखण्ड क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की. साथ ही प्रखण्ड एवं अंचल के सभी कार्यालयों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान अंचल कार्यालय में उन्हीने विभिन्न पँजियो का निरीक्षण किया और आवश्यक सुझाव व दिशा निर्देश दिया.इससे पूर्व गितिलगढ़ टाटी के बीच दक्षिणी कोयल में बन रहे पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबधित विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक सुझाव व दिशा निर्देश दिया.उपायुक्त सढ़ाबे डूमरटोली स्थित एकलब्य आवासीय विद्यालय,कैरो बिराजपुर स्थित झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. साथ ही शिक्षकों व छात्र छात्राओं के साथ बैठककर विस्तारपूर्वक चर्चा किया. इस दौरान झारखण्ड बालिका आवासीय विधालय के छात्राओं ने विद्यालय परिसर में खेल मैदान और सोशल साइंस के शिक्षक की कमी बतलाई. प्रखण्ड मुख्यालय के नजदीक अवस्थित प्राचीन बौद्ध मठ का भी निरक्षण किया. जिसका ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के द्वारा जीर्णोद्वार कराया जाना है.निरीक्षण के दौरान उन्होंने जर्जर स्थिति में पड़े प्राचीन बौद्ध मठ के बारे में ग्रामीणों से जानकारी लिया. उन्होंने संबधित पदाधिकारियों से मठ जीर्णोद्वार के अलावे मठ के आस पास कराये जाने वाले सौन्दरीकरण कार्य के बारे में पूछताछ करते हुए जल्द से जल्द के जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कराने की बात कही ताकि बरसात से पूर्व कार्य को पूरा किया जा सके.मौके पर डीईओ सुनन्दादास चन्द्र मौलेश्वर,डीएसई अभिजीत कुमार,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी छंदा भटाचार्य,अंचलाधिकारी कुमारी शिला उरांव,बीइओ राजीव रंजन समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >