अज्ञात वाहन के धक्के से घायल व्यक्ति की रिम्स में मौत

अज्ञात वाहन के धक्के से घायल व्यक्ति की रिम्स में मौत

कुड़ू. नेशनल हाइवे 39 (कुड़ू-चंदवा मुख्य पथ) पर कुंदों मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से घायल जामड़ी गांव निवासी सुकरा उरांव की इलाज के दौरान रांची रिम्स में मौत हो गयी. सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. घटना शनिवार शाम की है, जब सुकरा उरांव बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. घायल को तुरंत कुड़ू सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. हालांकि, रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा सीएचसी लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए लोहरदगा सदर अस्पताल और फिर वहां से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. बाइक दुर्घटना में युवक घायल

कुड़ू. नेशनल हाइवे 143 ए (कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ) पर कड़ाक मोड़ के समीप सोमवार देर रात करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को पीछे से धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में चान्हो थाना क्षेत्र के बुचा ओपा गांव निवासी गणेश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. घायल युवक काफी देर तक सड़क किनारे तड़पता रहा, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया. इसी बीच कुड़ू से लोहरदगा जा रहे दो स्थानीय युवकों, नवीन कुमार चुन्नू और गौतम गुप्ता की नजर उस पर पड़ी. दोनों ने तत्परता दिखाते हुए कुड़ू पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. मौके पर एंबुलेंस के पहुंचते ही दोनों युवकों ने घायल गणेश को उसमें बैठाया और इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >