Indian Railway : राजधानी एक्सप्रेस में कन्फर्म सीट को फिर बना दिया आरएसी

Indian Railway : नई दिल्ली से लोहरदगा आ रहे एक रेल यात्री को रेलवे की तकनीकी खामी और लापरवाह रवैये की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा. मामले में रेल मंत्री से शिकायत की गई है. जाने पूरा मामला.

Indian Railway : नई दिल्ली से लोहरदगा आ रहे एक रेल यात्री को रेलवे की तकनीकी खामी और लापरवाह रवैये के कारण भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ी. नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20408) के थर्ड एसी कोच के यात्री (PNR 2608075143) ने बताया कि शुरू में उनका टिकट आरएसी (RAC) था. यात्रा से पूर्व रेलवे ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर सूचित किया कि उनका टिकट कन्फर्म हो चुका है और उन्हें बी-11 बोगी में सीट नंबर 53 आवंटित की गयी है.

कन्फर्म टिकट पर दूसरा दावेदार

हैरानी तब हुई जब यात्री स्टेशन पहुंचकर अपनी आवंटित सीट पर पहुंचा. वहां उसे बताया गया कि उसका टिकट फिर से आरएसी में बदल दिया गया है और अब उसे बी-12 बोगी में 15 नंबर की आरएसी बर्थ साझा करनी होगी. कड़कड़ाती ठंड के बीच राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेन में इस तरह की अव्यवस्था से यात्री को सफर के दौरान भारी परेशानी हुई.

यह भी पढ़ें : Indian Railways : झारखंड से चलने वाली ट्रेनों को लेकर गुड न्यूज, रेल मंत्री ने मान ली कई मांग

रेल मंत्री से शिकायत और स्पष्टीकरण की मांग

यात्री ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत रेल मंत्री से करते हुए रेलवे से स्पष्टीकरण मांगा है कि कन्फर्म हो चुकी सीट को किन परिस्थितियों में दोबारा आरएसी में बदल दिया गया. यात्री ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक तो ट्रेन साढ़े तीन घंटे की देरी से लोहरदगा पहुंची, ऊपर से रेलवे के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने सफर को और कष्टदायक बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >