केंद्रीय महावीर मंडल के कार्यालय का उद्घाटन, रामनवमी की तैयारियां तेज

केंद्रीय महावीर मंडल के कार्यालय का उद्घाटन, रामनवमी की तैयारियां तेज

लोहरदगा़ रामनवमी महापर्व को धूमधाम से मनाने के लिए केंद्रीय महावीर मंडल लोहरदगा ने शहरी क्षेत्र के अपर बाजार में अपने केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की शुरुआत पुरोहित आशुतोष पाठक ने श्री गणेश पूजन, राम स्तुति और हनुमान आरती के साथ की़ इसके बाद संरक्षकों ने सामूहिक रूप से श्रीफल फोड़कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया. शोभायात्रा और प्रतियोगिताओं की रूपरेखा : उद्घाटन के पश्चात महासप्तमी से एकादशी तक आयोजित होने वाली अस्त्र-शस्त्र चालन और पारंपरिक बाजा प्रतियोगिताओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. अध्यक्ष विपुल तमेड़ा ने बताया कि महानवमी की मुख्य शोभायात्रा थाना टोली से प्रारंभ होकर अपने पारंपरिक मार्ग से होते हुए मैना बगीचा मेला स्थल तक जायेगी. उन्होंने सभी अखाड़ों से अपील की कि वे अपने मंदिरों को आकर्षक रूप से सजायें और अनुशासन का पालन करते हुए पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्रों और अस्त्रों के साथ प्रदर्शन करते हुए मेला स्थल पहुंचें. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को मंडल द्वारा सम्मानित किया जायेगा. समिति का विस्तार : इस अवसर पर केंद्रीय समिति का विस्तार भी किया गया, जिसमें पवन कुमार को महामंत्री और वाल्मीकि साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि शेष टीम को यथावत रखा गया है. कार्यक्रम में संरक्षक मंडल सहित विधायक पुत्र रोहित उरांव, परमेश्वर साहू, रितेश साहू, महेंद्र महतो और गुप्तेश्वर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित थे. सभी ने महापर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >