लोहरदगा बहुत अच्छा लगता है : अक्षरा सिंह

बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम में चल रहे बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह स्टेडियम पहुंची.

लोहरदगा. बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम में चल रहे बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह स्टेडियम पहुंची. यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मौके पर राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने उनका स्वागत किया. अक्षरा सिंह ने प्रभात खबर के साथ विशेष बातचीत में कहीं कि उन्हें लोहरदगा बहुत अच्छा लगता है .उन्होंने बताया कि इसके पहले भी मैं एक फिल्म के शूटिंग के क्रम में लोहरदगा में 5 दिन रुकी थी और इसी बलदेव साहू कॉलेज के मैदान में फुटबॉल मैच की शूटिंग हुई थी. उन्होंने कहा कि लोहरदगा में मुझे आज इतना अच्छा क्रिकेट मैच देखने का मौका मिला है इसके लिए राज्यसभा के पूर्व सांसद सह लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू का मै आभार प्रकट करती हूं कि उन्होंने मुझे ऐसा सुनहरा मौका दिया .अक्षरा सिंह ने कहा कि झारखंड मेरे घर जैसा है यहां बहुत मजा आ रहा है .मेरा नानी घर रांची में है .उन्होंने कहा कि यहां जितने भी युवा है जिन्हें क्रिकेट में रुचि है उन्हें यहां आना चाहिए. धीरज प्रसाद साहू जो खेल के विकास के लिए इतना काम कर रहे हैं वह तारीफे काबिल है. उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं लोहरदगा छोटा जिला है ,लेकिन मैं ऐसा नहीं मानती. अक्षरा सिंह ने अपने भविष्य के संबंध में बताया कि वह हॉलीवुड में भी कदम रखेंगी अभी हाल में ही एक नागपुरी गाने की शूटिंग होने वाली है जिसमें वह खुद नागपुरी गाना गायेंगी, इसके लिए उन्हें रांची आना है. यहां का आबो हवा और यहां के लोग काफी अच्छे हैं. यहां इतना बड़ा आयोजन किया जाना काफी सराहनीय काम है. उन्होंने कहा कि अगर मुझे भविष्य में फिर मौका लगेगा तो मैं जरूर लोहरदगा आऊंगी और यहां के लोगों से मिलूंगी .अक्षरा सिंह को देखने के लिए बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >