झामुमो में लोहरदगा के सैकड़ों लोग हुए शामिल

रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली

लोहरदगा. रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली. मुख्यमंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व और उनकी सरकार की जनहितकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए लोहरदगा जिले के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. यह कार्यक्रम लोहरदगा जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अहमद के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ. नये सदस्यों का पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने सभी नवागत सदस्यों को पार्टी का पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर संगठन में विधिवत शामिल किया और उनका उत्साहवर्धन किया. संगठन की मजबूती पर जोर : सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान नये सदस्यों को झामुमो के नीति-सिद्धांतों से अवगत कराया गया. पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं. कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया कि वे हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करें. सभी नए सदस्यों ने राज्य के विकास में योगदान देने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प लिया. प्रमुख रूप से हुए शामिल : सदस्यता लेने वालों में संजय टोप्पो, रॉबर्ट एक्का, आलोक कुमार मिंज, जॉर्ज कुजूर, अमन बाड़ा, नीरज खलखो, नीलम तिर्की, रीना कुजूर, संध्या टोप्पो, आयुष सुरील, आर एलिन, रंजीत किंडो, अशोक तिग्गा, हिलारियूस एक्का, मो. गुफरान, तौसीफ रजा, नूर मो., तौफीक आलम, तबरेज खान, आशीष तिर्की एवं अरुण टोप्पो सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >