बगैर रोड परमिट के चल रहे हैं सैकड़ों बाक्साइट ट्रक

बगैर रोड परमिट के चल रहे हैं सैकड़ों बाक्साइट ट्रक

लोहरदगा़ जिला क्षेत्र में परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सैकड़ों बॉक्साइट ट्रक बिना रोड परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं. ये ट्रकें 15 साल से अधिक पुरानी हो चुकी हैं, जिसके कारण नियमानुसार इन्हें परिवहन विभाग द्वारा परमिट निर्गत नहीं किया गया है. इसके बावजूद हिंडालको कंपनी और अन्य निजी बॉक्साइट माइंस संचालकों के अधीन इन कंडम गाड़ियों का धड़ल्ले से परिचालन किया जा रहा है, जो आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं. स्थानीय नागरिकों ने इस गंभीर समस्या से जिले के आला अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के नियमों की अनदेखी कर बिना परमिट के इन ट्रकों को चलने की इजाजत किसी को नहीं मिलनी चाहिए. कंपनी और माइंस मालिकों को तुरंत ऐसे वाहनों का उपयोग बंद करना चाहिए, क्योंकि इनसे लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है. प्रमंडल स्तर पर लंबित है मामला : इस संबंध में परिवहन विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह जिला स्तर का मामला नहीं है. प्रमंडल स्तर पर इसका निदान किया जाना है जो कि अभी तक नहीं हुआ है. लेकिन बगैर परमिट के सड़क पर वाहन चलाना बिल्कुल ही गैरकानूनी है. भारी सुरक्षा के बीच हुआ विवाह का पंजीकरण

लोहरदगा. लोहरदगा रजिस्ट्री ऑफिस में एक विवाह पंजीकरण को लेकर बुधवार को भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी. मामला लोहरदगा निवासी एक युवक और रांची की रहने वाली युवती के विवाह से जुड़ा था. लड़के ने सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन से रजिस्ट्री ऑफिस में सुरक्षा मुहैया कराने का लिखित अनुरोध किया था. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने परिसर में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये. विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद नवदंपती को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. इस विवाह पंजीकरण की चर्चा पूरे शहर में होती रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >