हाइवा के धक्के से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

हाइवा के धक्के से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

लोहरदगा. सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी में गुरुवार शाम हाइवा के धक्के से बाइक सवार युवक वासुक कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि राजा कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों कुरैशी मोहल्ला के निवासी हैं और किस्को से बाइक पर घर लौट रहे थे. विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने उनकी बाइक को धक्का मार दिया. हादसे में इम्तियाज कुरैशी के पुत्र वासुक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि धनु कुरैशी के पुत्र राजा कुरैशी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. होटल में घुसी अनियंत्रित कार, महिला घायल

कुड़ू. थाना क्षेत्र के शंखनदी-लुकुईया मुख्य पथ पर बड़की चांपी जरियो के समीप बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार (जेएच 01 डीए 8918) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक होटल में जा घुसी. कार लोहरदगा से चंदवा की ओर जा रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में एक महिला को हल्की चोटें आयी है. गनीमत रही कि दुर्घटना के समय होटल के सामने कोई ग्राहक या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी घटना टल गयी. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. कुड़ू थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >