सर्कल नाइट क्रिकेट में मासूम क्लब को हराकर हिरही की टीम बनी विजेता

सर्कल नाइट क्रिकेट में मासूम क्लब को हराकर हिरही की टीम बनी विजेता

किस्को़ फ्रेंडशिप क्लब किस्को के तत्वावधान में राज्यकीय मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित दो दिवसीय सर्कल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ.रोमांचक फाइनल मुकाबले में हिरही की टीम ने मासूम क्लब आनंदपुर को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया.फाइनल में हिरही ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 51 रन बनाये. जवाब में मासूम क्लब आनंदपुर की टीम लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही और हिरही ने शानदार जीत दर्ज की. समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी मानस कुमार साधु और एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष मनौव्वर आलम मौजूद थे. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. विजेता टीम हिरही को 10 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, उपविजेता मासूम क्लब को 6,000 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गयी. तीसरे स्थान की टीम को 3,000 रुपये और चौथे स्थान की टीम को 2,000 रुपये का पुरस्कार मिला. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से नवाजा गया. क्लब के अध्यक्ष असलम अंसारी और संरक्षक रामपाल उरांव ने अतिथियों का स्वागत किया. असलम अंसारी ने कहा कि ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा निखारने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी कराये जायेंगे. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. मौके पर सचिव जसीम, शिक्षक मतीउल्लाह परवेज, अशफाक खान, धीरज उरांव, एजाज अंसारी, इमरोज अंसारी, गोविंद सिंह, खालिद अंसारी सहित कई गणमान्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >