किस्को़ खिदमते खल्क हाजी कमेटी झारखंड का सालाना मिलन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सदर हाजी मो आलम अंसारी ने की, जबकि मुख्य रूप से सरपरस्त हाजी शमसुद्दीन अंसारी, हाजी मोहम्मद यूसुफ, हाजी कयामुद्दीन, मौलाना ऐनुल हक और हाफिज खुर्शीद उपस्थित रहे. पवित्र कुरआन की तिलावत और नातिया कलाम से शुरू हुए इस समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से आये हाजियों और समाजसेवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. लंगर का आयोजन व समाज सेवा पर जोर : कार्यक्रम के दौरान सुबह कुरआन ख्वानी और लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें जरूरतमंदों के बीच भोजन बांटा गया. मुख्य सरपरस्त हाजी शमसुद्दीन अंसारी ने कहा कि गरीब, बेसहारा, दिव्यांग और विधवा महिलाओं की मदद करना ही असली इंसानियत है. कमेटी लगातार गरीबों की बेटियों की शादी और इलाज में सहयोग कर रही है. मौलाना ऐनुल हक ने गौस पाक के जीवन व उनके चमत्कारों पर प्रकाश डाला. संगठन विस्तार का निर्णय : बैठक में सामाजिक सेवा कार्यों को बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर सहमति बनी. अंत में देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गयी. मौके पर हाफिज खुर्शीद, मोहम्मद कलीम, अजीरूद्दीन अंसारी, महबूब अंसारी, हाजी कयामुद्दीन अंसारी, रफीक अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, मोहम्मद यूसुफ, शकील अंसारी, ताहिर अंसारी, मुमताज अंसारी, अनीस अंसारी, अमानत अंसारी, सालिक अंसारी, यासीन अंसारी, हाजी नबील हसन, हज्जिन अरसीदा खातून सहित संख्या में लोग मौजूदा थे़
गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदों की मदद ही सच्ची इंसानियत : हाजी शमसुद्दीन

गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदों की मदद ही सच्ची इंसानियत : हाजी शमसुद्दीन
Copied link
गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदों की मदद ही सच्ची इंसानियत : हाजी शमसुद्दीन