भंडरा सीएचसी की सफाई देख खुश हुए स्वास्थ्य मंत्री, कहा, निजी अस्पतालों से कम नहीं

भंडरा सीएचसी की सफाई देख खुश हुए स्वास्थ्य मंत्री, कहा, निजी अस्पतालों से कम नहीं

भंडरा़ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी बुधवार को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया. लोहरदगा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने जाने के क्रम में मंत्री अचानक अस्पताल पहुंचे और ओपीडी, जांच घर व एमटीसी सहित पूरे परिसर का जायजा लिया. अस्पताल की चाक-चौबंद व्यवस्था और साफ-सफाई देख मंत्री गदगद नजर आयें. फाइलेरिया उन्मूलन के लिए खुद खायी दवा : निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ अंसारी और उनकी पूरी टीम ने फाइलेरिया की दवा खायी. उन्होंने आम लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सभी को दवा लेनी चाहिए. मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने एक नवजात बच्ची को गोद में उठाकर दुलारा और मुंह दिखायी के रूप में नकद राशि भी भेंट की. प्रभारी डॉक्टर और टीम की थपथपायी पीठ : स्वास्थ्य मंत्री ने प्रभारी चिकित्सक डॉ संजय कुमार और स्वास्थ्य कर्मियों की मुस्तैदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, भंडरा सीएचसी की सुविधाएं किसी निजी अस्पताल से कम नहीं हैं. कर्मियों का समर्पण सराहनीय है. उन्होंने प्रभारी को निर्देश दिया कि सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए इसी तरह सक्रिय रहें. संसाधन बढ़ाने का दिया भरोसा : मंत्री ने घोषणा की कि भंडरा सीएचसी में जल्द ही अतिरिक्त संसाधन और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर प्रभारी चिकित्सक डॉ संजय कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी और अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >