एमबी डीएवी विद्यालय में महर्षि दयानंद जयंती पर हवन का आयोजन

एमबी डीएवी विद्यालय में महर्षि दयानंद जयंती पर हवन का आयोजन

लोहरदगा़ एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व व निर्देशन में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर हवन तथा अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महर्षि दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के चिंतक तथा आर्य समाज के संस्थापक थे. उनके बचपन का नाम ””””मूलशंकर”””” था. उन्होंने वेदों के प्रचार-प्रसार के लिए मुम्बई में आर्यसमाज की स्थापना की. ””””वेदों की ओर लौट”””””””” यह उनका ही दिया हुआ प्रमुख नारा था . उन्होंने कर्म, सिद्धान्त, पुनर्जन्म तथा सन्यास को अपने दर्शन के स्तंभ बनाये. विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद के प्रकाशपुंज जीवन से परिचित कराने के उद्देश्य से विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि जी की तस्वीर के समक्ष प्राचार्य के साथ-साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर की. शिक्षक श्रवण कुमार पाठक ने मनोरम भजन की प्रस्तुति की. धर्म शिक्षक जे मेहेर तथा कक्षा नौवीं की छात्रा अपूर्वा वैभवी ने स्वामी जी के जीवन पर भाषण के माध्यम से प्रकाश डाला. अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा झारखंड : दीपिका पांडेय सिंह

लोहरदगा़ ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है. सरकार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन और मंच उपलब्ध करा रही है. ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >