हवलदार सुरेंद्र नाथ टुडू का निधन, पुलिस लाइन में दी गयी अंतिम सलामी

हवलदार सुरेंद्र नाथ टुडू का निधन, पुलिस लाइन में दी गयी अंतिम सलामी

लोहरदगा़ पुलिस लाइन में तैनात हवलदार सुरेंद्र नाथ टुडू (54) का इलाज के दौरान सदर अस्पताल में निधन हो गया. 1993 बैच के पुलिसकर्मी टुडू मूल रूप से धनबाद जिले के टुंडी के रहनेवाले थे. पुलिस लाइन में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है. एसपी ने दी श्रद्धांजलि और आर्थिक सहायता : दिवंगत जवान के सम्मान में पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी. मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भी नम आंखों से साथी को सलामी दी. एसपी ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया और अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कागजी प्रक्रिया और विभागीय लाभ दिलाने में परिवार की हर संभव मदद की जायेगी. पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार : पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे वे पैतृक निवास टुंडी ले गये. दिवंगत टुडू अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गये हैं. एसपी ने कहा कि उनकी सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को सदैव याद रखा जायेगा. श्रद्धांजलि सभा के दौरान पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और काफी संख्या में जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >