लोहरदगा. मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में भैया-बहनों के लिए कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर हुआ. इसमें नित्यानंद ने विद्यार्थियों को NEET और JEE की बेहतर तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की बतायी रणनीति
नित्यानंद ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और विषयों की समझ मजबूत करने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप कैरियर का चुनाव करना चाहिए. सही दिशा में नियमित प्रयास और बेहतर योजना के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जा सकती है.
विद्यार्थियों के सवालों का दिया जवाब
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने NEET और JEE की तैयारी से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे. विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया. विद्यालय परिवार ने कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.
