NEET-JEE की तैयारी कर रहे छात्रों को मिला मार्गदर्शन, लोहरदगा में कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन

लोहरदगा में NEET-JEE की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आयोजित कैरियर काउंसिलिंग में मिला खास मार्गदर्शन. जानें परीक्षा की तैयारी की रणनीति और समय प्रबंधन के गुर.

लोहरदगा. मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें नित्यानंद ने विद्यार्थियों को नीट और जेइइ की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया.

जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और विषयों की समझ मजबूत करने के बारे में जानकारी दी गयी.

लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने की सलाह

नित्यानंद ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि कैरियर का चुनाव अपनी रुचि और क्षमता को ध्यान में रखकर करना चाहिए. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अध्ययन और समय का सही प्रबंधन महत्वपूर्ण है.

विद्यार्थियों ने पूछे नीट-जेइइ से जुड़े सवाल

काउंसिलिंग के दौरान विद्यार्थियों ने नीट और जेइइ की तैयारी से संबंधित कई सवाल पूछे. विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों के सवालों का समाधान करते हुए तैयारी को लेकर आवश्यक सुझाव दिये.

विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >