हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम एक मई से

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम एक मई से

कुड़ू. बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है. तीन दिवसीय श्री-श्री 1008 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की रूपरेखा तय कर ली गयी है. आयोजन समिति के आकाश कुमार राजा ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार, एक मई को कलश यात्रा, यजमान शुद्धिकरण और मंडप प्रवेश पूजन के साथ होगा. दूसरे दिन शनिवार को जलाधिवास, अन्नाधिवास पूजन, सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जायेगा. महायज्ञ के अंतिम दिन रविवार को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति और हवन के बाद शाम चार बजे से भव्य भंडारे का आयोजन होगा. अनुष्ठान के मुख्य पुरोहित यज्ञाचार्य रमेश मिश्र होंगे. मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और समिति के सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

किस्को. आगामी भारत की जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर पेशरार प्रखंड सभागार में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से मकान सूचीकरण और गणना की बारीकियों से कर्मियों को अवगत कराया गया. प्रशिक्षक सह प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक महेश कुमार चौहान ने नजरी नक्शा तैयार करने, भवनों की नंबरिंग और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आगामी 16 मई से 14 जून 2027 तक चलने वाले प्रथम चरण के कार्य में एचएलओ ऐप का उपयोग किया जायेगा. ऐप के माध्यम से डेटा संग्रहण, जीपीएस टैगिंग और रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जायेगी. मौके पर मौजूद बीडीओ व सीओ ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसे पूरी निष्ठा और गोपनीयता के साथ पूर्ण करना है. प्रशिक्षण में सटीक जानकारी एकत्र करने और फील्ड वेरिफिकेशन पर जोर दिया गया. शिविर में विभिन्न पंचायतों के कर्मी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >