कस्तूरबा व बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह की 450 सीटों पर नामांकन को हरी झंडी

कस्तूरबा व बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह की 450 सीटों पर नामांकन को हरी झंडी

लोहरदगा़ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत जिले के सभी पांच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) और दो झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह की रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इसे लेकर उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला नामांकन समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कुल 450 रिक्त सीटों पर कोटिवार प्राप्त आवेदनों और प्रतीक्षा सूची में रखे गये अभ्यर्थियों की वर्तमान स्थिति के अनुसार वरीयता तय की गयी. इसके आधार पर समिति ने सर्वसम्मति से सभी सीटों पर नामांकन का निर्णय लिया. निर्णय के तहत केजीबीवी भंडरा की 75, केजीबीवी किस्को की 75, केजीबीवी कुड़ू की 75, केजीबीवी सेन्हा 75 और केजीबीवी लोहरदगा की 50 रिक्त सीटों पर बालिकाओं का नामांकन लिया जायेगा. इसके साथ ही झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कैरो की 50 और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पेशरार की 50 सीटों पर भी मेधा सूची के अनुसार दाखिले की स्वीकृति दी गयी है. इस महत्वपूर्ण बैठक में लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सीमा लकड़ा, एडीपीओ मोनीदीपा बनर्जी, कस्तूरबा प्रभाग पदाधिकारी सपना सिंह व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >