श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

भंडरा़ भंडरा प्रखंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ. इस मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों ने प्रसाद ग्रहण किया. मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और पूरे सप्ताह कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा. कृष्ण चरित्र का जीवंत बखान : विद्वान प्रवक्ता गौरव कृष्ण शास्त्री एवं उनकी टीम ने सात दिनों तक भक्ति के विभिन्न स्वरूपों को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया. कथा के अंतिम चरणों में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव से लेकर रुक्मणी विवाह और सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया. गौरव कृष्ण शास्त्री ने कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता और रुक्मणी विवाह के प्रसंगों को इतने सुंदर ढंग से सुनाया कि भक्त भाव-विभोर हो उठे. यज्ञ स्थल पर पुरोहित रमाकांत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना से लेकर समापन तक के सभी अनुष्ठान संपन्न करायें. श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की. इस आयोजन के मुख्य यजमान पुरोहित राधा मोहन शर्मा और उनका परिवार रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इसमें आनंद दुबे, अमित कुमार कुंदन, बबलू पंडा, उत्तम गुप्ता, अमर साहू, ललन सोनार, रूपेश मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >