खेल को बढ़वा देने के उद्देश्य से सरकार कर रही है बेहतर पहल : डीइओ

खेल को बढ़वा देने के उद्देश्य से सरकार कर रही है बेहतर पहल : डीइओ

सेन्हा़ जिला के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोगना में गुरुवार को ””””फुटबॉल वितरण सह प्रेरणा महोत्सव”””” का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) सुनंदा दास चन्द्रमौलेश्वरी और प्राचार्य अवनीश चन्द्र झा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया. भारत सरकार के खेल मंत्रालय के निर्देश पर खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के चयनित 25 विद्यालयों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया.सर्वांगीण विकास का आधार है खेल : मौके पर प्राचार्य श्री झा ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है. इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है. कार्यक्रम के दौरान ””””प्रेरणा उत्सव”””” को वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया. साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें बच्चों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. भविष्य संवारने की अपील : डीएसइ सुनंदा दास चन्द्रमौलेश्वरी ने कहा कि खेल सामग्री वितरण से बच्चों में खेल के प्रति रुचि जगेगी. उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ नियमित खेल अभ्यास की अपील की, ताकि वे इस क्षेत्र में भी अपना भविष्य संवार सकें. उन्होंने ””””प्रेरणा”””” कार्यक्रम से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने का आग्रह किया. ये थे उपस्थित : कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर शिखा रानी, अनिल कुमार, रंजू, सारु उरांव, नीलम गुड़िया, सोनाली सिकदर, आनंद ठाकुर, उर्सला कुजूर, संतोष टोप्पो, सुमित्रा कुमारी, विशाल संदीप कुजूर, सुरभि लकड़ा, राजेश साहू समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >