जनता को सही माप-तौल के साथ समय पर दें राशन : फूलझरी देवी

जनता को सही माप-तौल के साथ समय पर दें राशन : फूलझरी देवी

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित बेसिक उच्च विद्यालय के खेल मैदान में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश पर एक दिवसीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले की कार्यशाला आयोजित की गयी. सेन्हा और भंडरा प्रखंड के आपूर्ति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ प्रमुख फूलझरी देवी, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला और बीडीओ संग्राम मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्डधारियों की अपेक्षाओं पर उतरें खरा : कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रमुख फूलझरी देवी ने कहा कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के वाहक हैं. उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि दुकान का संचालन गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें और जनता को सही माप-तौल के साथ सामग्री उपलब्ध करायें. सरकार धोती-साड़ी, चावल, नमक और चीनी जैसी बुनियादी चीजें मुहैया करा रही है. खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत हर कार्डधारी को समय सीमा के भीतर राशन देना डीलरों का दायित्व है. धान अधिप्राप्ति के लिए पंजीयन अनिवार्य : प्रमुख ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर फसल बेचने के लिए पहले पंजीयन कराना अनिवार्य है. मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ही किसान अपना धान केंद्र पर ले जायें. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा धान का भुगतान एक सप्ताह के भीतर सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा है. समन्वय बनाकर जनता के काम करें पूरा : बीडीओ संग्राम मुर्मू ने प्रखंड में नवनियुक्त आपूर्ति पदाधिकारियों से कहा कि आप अभी प्रशिक्षण ले रहे हैं. प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत आप सभी अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ समन्वय बनाकर जनता के कामों को समय सीमा के अंदर पूरा करने का प्रयास करें. कार्यशाला में पदाधिकारियों ने भी अपनी अपनी बातों को विस्तारपूर्वक रखा. कार्यशाला में उपस्थित लोग : मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी निरंजन कुमार (सेन्हा), साजन कुमार (भंडरा), डीएसओ लोहरदगा सोनी कुमारी, अजय कुमार वर्मा, ओमप्रकाश साहू, अजय साहू, बृजमोहन प्रसाद, अफसर आलम, प्रशांत साहू, नारायण महतो, दीपक ठाकुर, नवकिशोर सिंह सहित कुड़ू और कैरो के आपूर्ति पदाधिकारी समेत काफी संख्या में डीलर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >