जरूरतमंद किसानों को केसीसी दें, छात्र-छात्राओं को शिक्षा ऋण मिले : डॉ ताराचंद

जरूरतमंद किसानों को केसीसी दें, छात्र-छात्राओं को शिक्षा ऋण मिले : डॉ ताराचंद

लोहरदगा़ समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक हुई. इस दौरान जिले में बैंकिंग सेवाओं की प्रगति, ऋण वितरण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बैंक आम जनता और किसानों के प्रति संवेदनशील बनें और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. केसीसी और शिक्षा ऋण के लिए लगेंगे विशेष शिविर : समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कृषि क्षेत्र में ऋण वृद्धि (एग्रिकल्चर ग्रोथ) और केसीसी वितरण पर जोर दिया. उन्होंने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों को अविलंब स्वीकृत कर ऋण वितरण करें. उपायुक्त ने कहा कि वन टाइम सेटलमेंट, केसीसी और शिक्षा ऋण के प्रति जागरूकता लाने के लिए अप्रैल और मई माह में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाये. साथ ही, आरसेटी द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक प्रतिनिधि प्रशिक्षण के दौरान ही दस्तावेज प्राप्त कर ऋण उपलब्ध करायें, ताकि युवाओं को भटकना न पड़े. क्रेडिट प्लान 2026-27 का हुआ विमोचन : बैठक के दौरान नाबार्ड द्वारा तैयार पोटेंशियल लिंकेज क्रेडिट प्लान 2026-27 पुस्तिका का विमोचन किया गया. उपायुक्त ने सभी बैंक प्रबंधकों को इस प्लान के अनुरूप आगामी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त एमएसएमइ, स्वयं सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज, पीएम मुद्रा ऋण, अटल पेंशन योजना और बैंकों में आधार सीडिंग जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई. डीसी ने विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए केवाइसी और आधार सीडिंग का कार्य समय पर पूर्ण करने का आदेश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, एलडीएम नितिन किशोर,रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि, डीडीएम नाबार्ड, संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, सभी बैंकों के प्रबंधक/ प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >