शिक्षा से अच्छा अंक लाना ही नहीं, अच्छी समझ जरूरी : डॉ श्रीवास्तव

अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको कुड़ू में आयोजित पांच दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यक्रम जिसका आयोजन आइक्यूएसी ने किया था

प्रतिनिधि, कुड़ू

अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको कुड़ू में आयोजित पांच दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यक्रम जिसका आयोजन आइक्यूएसी ने किया था. कार्यक्रम के संरक्षक इंद्रजीत भारती तथा आयोजन सचिव डॉ प्रतिमा त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि हेड कैपेसिटी बिल्डिंग एंड ट्रेनिंग डिविजन सेंट्रल सिल्क बोर्ड मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स भारत सरकार के सेवानिवृत्त ज्वाइंट निदेशक डॉ प्रिय रंजन श्रीवास्तव ने लर्नर सेंटर्ड एजुकेशन पर बताया कि कैपेसिटी बिल्डिंग,शिक्षक व फैसिलिटेटर में अंतर, पीयर ग्रुप प्रभाव, कक्षा प्रबंधन, ग्रुप डिस्कशन, सामवेगिक व सामाजिक विकास, सामवेगिक विकास, मनोविज्ञान का ज्ञान,सांस्कृतिक तत्व, आदि कारक महत्वपूर्ण है. शिक्षा को अधिगम क्रेंदित बनाने के लिए इससे छात्रों को व्यक्तिगत विभिन्नता के साथ उनमें स्वयं से सीखने,जिज्ञासा सामूहिक सहयोग की भावना विकसित होती है, उन्होंने कहा कि शिक्षा अच्छे अंक लाना मात्र नहीं है, अपितु अच्छी समझ विकसित करना है. तीसरे दिन एआइ एनेबल्ड एजुकेशन विषय पर बिहार से मो दानिश मसरूर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व शिक्षा के विषय में विस्तार से बताया गया. चौथे दिन द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन जमशेदपुर की संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना सिन्हा ने स्किल बेस्ड एजुकेशन का इतिहास,आवश्यकता, अवरोध व समाधान पर चर्चा की गयी. मौके पर रेणुका, कुंदन, ममता, जंगबहादुर,आफताब, शिव, शशि,प्यारी, तबस्सुम,शशि,पवन चिनिबास, आरती, श्वेता तथा अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >