केसीसी के आवेदन सृजित करें, ज्यादा से ज्यादा किसानों को करें लाभान्वित

केसीसी के आवेदन सृजित करें, ज्यादा से ज्यादा किसानों को करें लाभान्वित

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में कृषि व संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें राज्य योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिरसा बीज उत्पादन एवं विनिमय वितरण योजना के लक्ष्य व उपलब्धि की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बीज प्राप्त होते ही किसानों के बीच जल्द वितरण करने और बिरसा फसल विस्तार योजना का लाभ योग्य लाभुकों को देने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया. शिविर लगाकर सृजित करें केसीसी आवेदन : उपायुक्त ने केसीसी का लक्ष्य हासिल करने के लिए शिविर आयोजित कर आवेदन सृजित करने का निर्देश दिया. एलडीएम को प्राप्त आवेदनों को साथ-साथ स्वीकृत करने और डीएलसीसी की बैठक बुलाने को कहा गया. 30 मई तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत किसानों को प्रेरित कर आवेदन बैंकों में भेजने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा पीएम कुसुम योजना (2025-26) के लंबित ऑनलाइन आवेदनों का प्रखंड स्तर पर जल्द सत्यापन पूर्ण करने का निर्देश मिला. तरबूज की खेती और कन्वर्जेंस से समृद्ध होंगे किसान : केवीके किस्को के वरीय वैज्ञानिक को जिले में तरबूज की खेती के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने और आत्मा के माध्यम से इच्छुक किसानों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया. भूमि संरक्षण पदाधिकारी को निर्देश मिला कि परकोलेशन टैंक, तालाब जीर्णोद्धार या डीप बोरिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद लाभुकों को कन्वर्जेंस के तहत मत्स्य पालन, टपक सिंचाई और बत्तख पालन से जोड़ा जाये. कुड़ू कृषक पाठशाला के कार्यों की समीक्षा करते हुए एजेंसी को डीपीआर के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, गव्य विकास पदाधिकारी वशिष्ठ सिंह, पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मोहितोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >