आधुनिक कृषि और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

आधुनिक कृषि और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

लोहरदगा. सदर प्रखंड के अरकोसा पंचायत भवन में किसान गोष्ठी सह खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाना था. कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने उर्वरकों के संतुलित उपयोग और मिट्टी जांच के महत्व पर विशेष बल दिया. किसानों को बीज उपचार, मोटे अनाज, दलहन व तिलहन की उन्नत खेती के साथ-साथ प्राकृतिक व जैविक खेती के लिए बीजामृत और जीवामृत के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गयी. इसके अतिरिक्त किसानों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना, किसान समृद्धि योजना, केसीसी, टपक सिंचाई और समेकित कृषि प्रणाली जैसी सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया. मौके पर ग्राम प्रधान, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, बीटीएम, एटीएम, कृषि मित्र और काफी संख्या में किसान मौजूद थे. मैजिक बस व इंडिया फाउंडेशन ने चलाया पौधरोपण अभियान कुड़ू. मैजिक बस व इंडिया फाउंडेशन संस्था के तत्वावधान में शनिवार को टाटी पंचायत के टाकू पतराटोली गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका नेतृत्व एकेडमिक एजुकेटर प्रेरणा कुमारी और लाइफ स्किल एजुकेटर अंशिका कुमारी ने किया. कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पर्यावरण सुरक्षा पर विचार रखे. इस दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली, वहीं सात लोगों को फलदार पौधे सौंपकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया. समारोह में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया. इस दौरान बच्चों ने बेकार सामानों (वेस्ट) से उपयोगी वस्तुएं बनायी. साथ ही बीज बॉल, बर्ड सीड और वाटर पॉट का निर्माण किया. मौके पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया. अंत में बच्चों के बीच क्विज आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >