सुंडी समाज के प्रखंड अध्यक्ष बने गंगा प्रसाद, संजय सचिव निर्वाचित

सुंडी समाज के प्रखंड अध्यक्ष बने गंगा प्रसाद, संजय सचिव निर्वाचित

कुड़ू़ प्रखंड सुंडी समाज का चुनाव सह सम्मेलन शुक्रवार को बरहनिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में संपन्न हुआ. चुनाव प्रभारी संजय चौधरी व अनिल प्रसाद की देखरेख में हुई मतदान प्रक्रिया में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कुल 339 मतों में से पांच मत अवैध पाये गये. चुनावी परिणाम : अध्यक्ष पद के लिए गंगा प्रसाद को 204 और विशाल आनंद उर्फ चिक्कू को 129 मत मिले. इस तरह गंगा प्रसाद 75 मतों से विजयी रहे. वहीं, सचिव पद पर संजय कुमार ने 267 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेखर कुमार (67 मत) को 200 मतों के भारी अंतर से पराजित किया. चुनाव के बाद आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया. समाज को एकजुट करना प्राथमिकता : नवनियुक्त अध्यक्ष गंगा प्रसाद ने कहा कि समाज को एकजुट करना, व्याप्त कुरीतियों को दूर करना और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका हक दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी. मौके पर जिला अध्यक्ष रितेश साहू, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, राजीव रंजन, धीरज प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, अमित कुमार बंटू, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, प्रभात राज, सुदामा प्रसाद, सुबोध प्रसाद सहित अन्य शामिल थे. शहीदों की याद में रखा गया दो मिनट का मौन लोहरदगा. शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए. समाहरणालय के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में भी मौन धारण कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >